Home
Download Logo
कम्पनी
लक्ष्य
दृष्टिकोण
उद्देश्य
विवरण
कारपोरेट शासन

भारत सरकार का उद्यम एनएचपीसी लिमिटेड (पूर्वनाम नैशनल हाइड्रोइलैक्टिक पावर कारपोरेशन लिमिटेड) का गठन  वर्ष 1975 में रु.2000 मिलियन की प्राधिकृत पूँजी के साथ किया गया और इसका उद्देश्य पूर्णरूप से हाइड्रोइलैक्टिक पावर के समेकित एवं दक्ष विकास की योजना बनाना, विकसित करना और संगठित करना है। बाद में एनएचपीसी लिमिटेड ने अपने ध्येयों को विस्तृत करके इसमें जियोथर्मल. टाइडल एवं विन्ड आदि जैसे ऊर्जा के अन्य स्त्रोतों को भी शामिल कर लिया।

इस समय एनएचपीसी लिमिटेड  भारत सरकार का श्रेणी "ए" उधम है जिसकी प्राधिकृत हिस्सा पूँजी Rs. 1,50,000 Million है। Rs. 3,87,180 Million Approx.  से अधिक के निवेश आधार वाली एनएचपीसी लिमिटेड  निवेश के परिप्रेक्ष्य में देश की सर्वोपरि दस कम्पनी में से एक है।

एनएचपीसी लिमिटेड ने  अपने गठन के साथ शुरू में सैन्ट्रल  हाइड्रोइलैक्टिक प्रोजक्टस कंट्रोल बोर्ड से सलाल चरण-I, बैरास्यूल तथा लोकटक हाइड्रोइलैक्टिक परियोजनाओं का कार्य अपने हाथ में लिया। तब से कंपनी ने संयुक्त उधम वाली 14 परियोजनाओं को पूरा किया है। एनएचपीसी लिमिटेड ने टर्न की आधार पर 5295  मेगावाट की संस्थापित क्षमता वाली 3   परियोजनाओं को भी पूरा किया है। इनमें से 5 परियोजनाएं पड़ोसी देशों जैसे नेपाल और भूटान में चालू की गई है।

वित्तीय वर्ष 2010-2011  के दौरान एनएचपीसी लिमिटेड  पावर स्टेशनों ने 18606 MU  यूनिट बिजली का उत्पादन किया है जो कि अब तक का सबसे अधिक विद्युत उत्पादन है।

उत्पादन/GENERATION

  2010-2011 अवधि के दौरान एनएचपीसी लिमिटेड  का बिक्री टर्न ओवर रू. 4046.59 crore था और निवल लाभ  2166.67 crore  था।

बिक्री बनाम लाभ/SALES Vs PROFIT
 
 

इस समय एनएचपीसी लिमिटेड स्वामित्व आधार पर कुल 4502 की संस्थापित क्षमता वाली 10 परियोजनाओं तथा टर्नकी आधार पर कुल 89.35 की  संस्थापित क्षमता वाली   5 परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लगी हुई है। देश में जलविद्युत के विकास के नवीनीकृत प्रभाव के परिप्रेक्ष्य में एनएचपीसी लिमिटेड  ने बारहवीं योजना (वर्ष 2017) के अन्त तक 15558 मेगावाट से अधिक हाइड्रो पावर क्षमता की वृद्रि करने की व्यापक योजना तैयार की है। 1975 में स्थापना  के समय से एनएचपीसी लिमिटेड  ने अब तक इतना विकास कर लिया है कि यह देश में हाइड्रोपावर विकास के क्षेत्र में सबसे बड़ा संगठन बन गया है। एनएचपीसी लिमिटेड  हाइड्रोइलैक्टिक परियोजनाओं की संकल्पना से संचालन तक सभी कार्यों को सफतापूर्वक पूरा किया है। 

 
आर एंड डी निविदा प्रस्ताव शुल्क याचिका प्रेस विज्ञप्ति रोजगार
नोट: यह वैबसाइट (हिन्दी-अंग्रेजी) दोनों भाषाओं में जारी की गई है। यदि दोनों भाषाओं के अनुवाद में कोई विरोधाभास अथवा अर्थ में भिन्नता पाई जाती है, तो ऐसी स्थिति में अंग्रेजी पाठ ही मान्य होगा।
इस वेबसाइट की रूपरेखा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, एनएचपीसी लिमिटेड के द्वारा विकसित की गई है।